Stock Market hike: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को निवेशकों को शानदार रिटर्न का तोहफा दिया। कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंकों की मजबूती के साथ 81,666.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 262.95 अंक की तेजी के साथ 25,088.40 पर पहुंच गया। कारोबार में शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में आई इस तेज रिकवरी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
भारतीय शेयर बाजार में आज के दिन की शुरुआत बाजार ने कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में की थी। सेंसेक्स 167.26 अंक टूटकर 80,555.68 पर और निफ्टी 28.95 अंक फिसलकर 24,796.50 पर खुला था। हालांकि, कुछ ही मिनटों में खरीदारी का जोर बढ़ा और बाजार तेजी के साथ हरे निशान में आ गया।
इस तेजी का नेतृत्व इन्फ्रा और ऑटो सेक्टर ने किया। निफ्टी इन्फ्रा इंडेक्स 2.26 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 2.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी पीएसई, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स में भी लगभग दो प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई। इससे साफ है कि निवेशकों की दिलचस्पी कैपेक्स और ग्रोथ से जुड़े सेक्टरों में बनी हुई है। हालांकि, सभी सेक्टरों में तेजी नहीं रही। निफ्टी आईटी 0.47 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में दबाव का कारण वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत और डॉलर की मजबूती मानी जा रही है।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 546.80 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,667.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.20 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 16,523.35 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे के अनुसार, हालिया गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत उछाल जरूर आया है, लेकिन व्यापक ट्रेंड अभी कमजोर बना हुआ है। इंडेक्स अब भी 200-डे मूविंग एवरेज यानी डीएमए से नीचे कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
HDFC बैंक पर RBI का भरोसा बरकरार, अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बीच निवेशकों को राहत
Fed के फैसले से Gold-Silver की चमक फीकी, कीमतों में तेज गिरावट से निवेशक चिंतित
रेलवे का किफायती प्लानः ट्रेनों में Non-AC कोच की बढ़ोतरी, किराए में 45% सब्सिडी से राहत
RBI को Global Award: ‘डॉट बैंक डॉट इन’ से Banking होगी सुपर सुरक्षित!
FED फैसले से पहले बुलियन पर दबाव: Gold-Silver फिसले, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
वैश्विक मजबूती का असर: Indian Share Market हरे निशान में, IT शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
LPG Supply पर जनता को बड़ी राहत: US समेत कई देशों से हो रहा आयात, देशभर में स्थिति सामान्य
भारत का बढ़ता Global Trade दबदबा: 38 विकसित बाजारों के दरवाजे खुले, निर्यातकों के लिए सुनहरा मौका
Middle East Tension के बीच Air India का बड़ा फैसला: यूरोप और अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें
उतार-चढ़ाव के बीच भी निवेशकों का भरोसा कायम, फरवरी में SIP Investment में 15% की दमदार छलांग
Sensex Nifty हरे निशान में खुले, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती